Thursday, September 19, 2024
HomeNewsWashington News : अपनी सूझ-बुझ नहीं दिखाती तो ज़िंदा नहीं होती, पति...

Washington News : अपनी सूझ-बुझ नहीं दिखाती तो ज़िंदा नहीं होती, पति ने ज़िंदा दफनाया पत्नी को 

Washington News, America washington news, washington news current, washington news trending, washington news current case, washington news trending case, washington news husband wife case, husband tried to kill his wife, husband buried his wife, washington news husband try to kill his wife, washington current news, washington trending news, america washington, america news, husband try to murder his wife, husband buried his wife alive, washington news alive wife buried by her husband, sensible wife, sensible wife managed to live after getting buried(वाशिंगटन समाचार, अमेरिका वाशिंगटन समाचार, वाशिंगटन समाचार वर्तमान, वाशिंगटन समाचार ट्रेंडिंग, वाशिंगटन समाचार वर्तमान मामला, वाशिंगटन समाचार ट्रेंडिंग मामला, वाशिंगटन समाचार पति पत्नी मामला, पति ने अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की, पति ने अपनी पत्नी को दफनाया, वाशिंगटन समाचार पति ने अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की पत्नी, वाशिंगटन वर्तमान समाचार, वाशिंगटन ट्रेंडिंग समाचार, अमेरिका वाशिंगटन, अमेरिका समाचार, पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की, पति ने अपनी पत्नी को जिंदा दफना दिया, वाशिंगटन समाचार जीवित पत्नी को उसके पति ने दफनाया, समझदार पत्नी, समझदार पत्नी दफन होने के बाद भी जीवित रही)

वाशिंगटन में एक महिला के साथ जो कुछ भी हुआ और वो उसके पति ने किया ये जानकर हैरानियत हो जाती है। पूर्व पति ने पहले तो महिला का अपहरण किया और उसके बाद बहुत मारपीट की और फिर उसे जंगल में ज़िंदा दफना दिया। महिला ने भी अपनी सूझ-बुझ दिखाई और बहुत मेहनत से बची रही ज़िंदा। 

Washington News

Washington News :  जानें पूरा मामला, कैसे ज़िंदा बची औरत दफनाने के बाद 

अमेरिका के वाशिंगटन में एक महिला के पूर्व पति ने पहले तो उसकी छाती में छुरा घोंपा और इतना ही नहीं उसके बाद उसे ज़िंदा दफनाया। महिला अपनी सूझ बुझ से ज़िंदा बच गई और उसका कारण बनी उसकी नाक। दरअसल, जिस समय महिला को दफनाया जा रहा था उस वक्त सांस लेने के लिए अपनी नाक मिटटी में में हिलाई और अपने आप को ज़िंदा रखने में कामयाब रह पाई। 

वाशिंगटन में हुआ कुछ ये कि 53 वर्ष का चाई क्योंग एन नाम के एक आदमी ने उस समय अपनी 42 वर्ष की बीवी यंग सुक एन को पहले तो किडनैप किया और वो भी तब जब उसके बच्चे घर पर नहीं थे। महिला ने अपनी एप्पल वाच में 911 हेल्पलाइन नंबर दबाया और ये कॉल तब किया जब उसके पति द्वारा उसका मुंह बंद किया जा रहा था और साथ ही गला दबाया जा रहा था। 

इसे भी पढ़े 

Rajasthan Crime News : 14 मैगज़ीन, 2 सप्ताह में 5 हथियार, 29 कारतूस और 12 अवैध पिस्टल हुई बरामद, तस्कर लिए गिरफ्त में 

West Bengal : पत्नी ने गैस सिलेंडर मारकर की अपने पति की हत्या, बेटी ने खोला राज बोली – माँ पसंद नहीं करती थी बाबा को 

जानकारी के मुताबिक एन से बार बार पूछा जा रहा था कि वह किसी तरह की चिकित्सीय आपात स्थिति है या कोई खतरा है लेकिन गले दबाने की वजह से सिर्फ एन की चीखें ही सुनाई दे रही थी। और सिर्फ इतना ही नहीं ये सारी घटना पास के घर के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो रही थी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। 

पुलिस ने जांच पड़ताल किया और एन के बच्चों ने बताया कि जिस वक्त वो लोग घर से गए उनके माता पिता वही पर थे और ध्यान से जांच की तो देखा कि गेराज का दरवाजा खुला हुआ है और फिर उसके बाद पुलिस की तरफ से एन की गुमशुदगी का नोटिस जारी किया गया। 

चौकाने वाली बात ये है कि अगले ही दिन एन बाहर निकल गई लेकिन उसके शरीर के कुछ हिस्सों पर डक्ट टेप बंधी हुई थी और एन ने अपने पड़ोस के लोगों को उसके पति की करतूतें बताई। एन के मुताबिक उसके पति ने उसे मारने की कोशिश करी और समझदारी दिखाते हुए एन कैसे ना कैसे 19 इंच की गहराई में दबी कब्र से बाहर आ गई। 

ध्यान देने वाली बात ये है कि उस समय महिला तलाक की कड़वी लड़ाई लड़ रही थी अपने पति से क्योकि उसके साथ ऐसा कुछ पहले भी हो चूका है और इसलिए उसके पति को पहले ही घरेलू हिंसा के खिलाफ सुरक्षात्मक आदेश मिल गया था लेकिन पति ने उस आदेश की कोई परवाह नहीं करी और दोनों के बीच फिर से लड़ाई हो गई। 

इसे भी पढ़े 

Don 3 : रणबीर कपूर की फिल्म “डॉन 3” मूवी का आया अपडेट, कब होगी रिलीज़ 

Hanu Man OTT : अब लगाएगा हनुमान ओटीटी पर लंका, जानिए कब होगी रिलीज़ और कहाँ 

घर में मारपीट के बाद उसका पति उसे जंगल में ले गया और उसे वहां ज़िंदा दफनाकर उसकी कब्र पर एक पेड़ लगा आया। महिला एन ने बताया कि सांस के लिए झूंझते वक्त उसे अपनी नास गंदगी में घुसानी पड़ी जिसके बाद उसे सांस लेने में कम मुसीबत हुई और वो जैसे तैसे करके वहां से बाहर आई। 

महिला ने इस बात का दावा किया है कि कब्र से निकलने के बाद वो जंगल में इधर-उधर भटकती रही और जिसके बाद उसे एक घर दिखा जहां पर जाकर उसने अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने जानकारी दी कि उसकी चोटों के लिए उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। इस मामले में पुलिस ने जल्दी दिखाई जो एन को ज़िंदा बचा पाया और पति के ऊपर घरेलू हिंसा, हत्या का प्रयास, प्रथम डिग्री हमले और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। 

ऐसी ही लेटेस्ट अपडेट मिस नहीं करने के लिए पेज को फॉलो कर ले | 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments