Thursday, September 19, 2024
HomeBiography दिनेश फड़नीस का जीवन परिचय

 दिनेश फड़नीस का जीवन परिचय


Dinesh Phadnis biography in hindi;

  • दिनेश फडनिस   ( जन्म -2 नवंबर 1966 – 5 दिसंबर 2023 ) एक भारतीय टेलीविजन के  अभिनेता थे।  प्रसिद्ध अभिनेता के साथ-साथ वह एक लेखक भी थे। उन्होंने मराठी फिल्म  के लिए लेखन किया था। उन्हें 25 वर्ष से चल रहे टीवी शो,  सी.आई.डी. में ‘फ्रेडरिक्स’  का किरदार निभाने के लिए जाना जाता था  1998 में सीआईडी के शुरुआत से ही शो के साथ जुड़े थे। इस धारावाहिक (सीआईडी ) में कई कहानी उन्होंने ही लिखी हैं। 

दिनेश फड़नीस का प्रारंभिक जीवन :-  

दिनेश फड़नीस का जन्म बिहार के एक छोटे से शहर में 2 नवंबर 1966 को हुआ था। दिनेश फडनिस ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बिहार से शुरू की। उसके बाद मुंबई बोरीवली ईस्ट में स्थित श्री कृष्णा नगर हाई स्कूल से इन्होंने अपनी स्कूलिंग की।

स्कूलिंग पूरी होने के बाद उन्होंने मुंबई के ही इंजीनियरिंग कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सन 1980 को ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की।

दिनेश फड़नीस की पत्नी, बच्चे (Dinesh Phadnis Wife, Daughter, Marriage):-


अभिनेता दिनेश फड़नीस का विवाह 20 नवंबर 1993 को नयना फड़नीस जी के साथ हुआ था और उनकी एक बेटी भी है जिनका नाम तन्वी भाटे हैं जिनका विवाह हो चुका है।

दिनेश फडनिस का करियर  : 

दिनेश फडनिस ने अपने करियर की शुरुआत 1993 में की थी।उन्होंने ‘फासले’सीरियल  के साथ अपना अभिनय करना शुरू  किया। इस शो के  बाद उन्हें 1998 में ‘सी.आई.डी.’टीवी शो में रोल मिला जहां उन्होंने ‘इंस्पेक्टर फ़्रेडिक्स’  का किरदार निभाया। उन्होंने इस शो में 20 साल काम किया है और अपने किरदार से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही छवि बनाई।

इन्होंने केवल टीवी शोज ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है. वो आमिर खान की फिल्म ‘सरफरोश’ में भी अभिनय किया था , इसके अलावा वो कुछ साल पहले ही ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ में भी अभिनय किया था। 


दिनेश फड़नीस की फिल्में,टीवी सीरियल  (Dinesh Phadnis Movies, TV Serials)

वर्ष शीर्षक भूमिका 
1998 – 2018सीआईडीइंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स
9199सरफरोशनिरीक्षक
2000मेला  मेला दिलों का गाने में (कैमियो उपस्थित )
2001अफसरनिरीक्षक
2005विशेष ब्यूरो सीआईडी इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स
2012अदालतइंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स
2014तारक मेहता का उल्टा चश्माइंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स
2019सीआईएफकांस्टेबल शंभू तावड़े

दिनेश फड़नीस की मृत्यु, मृत्यु का कारण (Dinesh Phadnis Death, Death Cause)

बताया जा रहा है कि, एक्टर दिनेश फडनीस का लीवर डैमेज हो गया था। हाल ही में जब उनकी ज्यादा तबीयत बिगड़ी तो उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि, पहले यह भी जानकारी दी जा रही थी कि दिनेश फडनीस को हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन बाद में जानकारी दी गई कि दिनेश फडनीस लीवर डैमेज से जूझ रहे थे। बताया जाता है कि, दिनेश फडनीस की हालत इतनी ज्यादा खराब थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। दिनेश फडनीस के कई अंग काम नहीं कर रहे थे। आखिर में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण दिनेश फडनिस को बचाया न जा सका। 57 वर्ष की उम्र में 5 दिसंबर 2023 को इस दुनिया से अलविदा कह दिया। 

दिनेश फडनिस का जीवन परिचय एक नजर में (dinesh phadnis Jivani )

नामदिनेश फडनिस
उपनामबॉबी 
पेशाअभिनेता ,लेखक 
जन्म की तारीख 2 नवंबर 1966 
जन्मस्थानबिहार 
उम्र 57 वर्ष 
ऊंचाई (लगभग)फ़ीट और इंच में-5,10’’
विद्यालय चोगले हाई स्कूल ,श्रीकृष्ण नगर ,बोरीवली पूर्व मुंबई 
शैक्षणिक योग्यतामैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (1980 )
शादी की तारीख 20 नवम्बर 1993 
वैवाहिक स्थिति (मृत्यु के समय )विवाहित 
पत्नी नयना फडनिस 
बेटी तन्वी 
राष्ट्रीयता भारतीय 
प्रसिद्ध भूमिका   इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स (सी.आई.डी. धारावाहिक )
धर्महिन्दू 
कार संग्रह होंडा सिटी 
नेट वर्थ (लगभग ) 40 करोड़ रुपए
मृत्यु की तारीख 5 दिसंबर 2023 
मृत्यु का कारण एकाधिक अंग विफलता 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments